फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kisanon ko di jankari

किसान गोष्ठी में कृषकों को दी गई जानकारी

Fri, 30 Sep 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 30 Sep 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
kisanon ko di jankari
kisan
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन प्राथमिक पाठशाला बगहीं (थुभा उत्तम) पर गुरुवार की शाम आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज मंगल यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी जयप्रकाश यादव रहे। इस दौरान उपस्थित किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि संबंधित टिप्स दिए गए। 
विज्ञापन



इस दौरान कृषि वैज्ञानिक सोहांव डा. वेद प्रकाश ने कहा कि जमाना जब हाईटेक हो गया है। ऐेसे में वैज्ञानिक तरीके से जैविक खादों का प्रयोग करना हमें सीखना होगा। इससे उपजी फसलें शत-प्रतिशत मिनरल्सयुक्त होतीं हैं तथा रोग-आदि भी नहीं होता। वहीं डा. गोपाल यादव ने मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण करने के उपाय को किसानों को बताया और खरीफ एवं रबी की फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के रोकथाम के लिए उपाय भी बताए।
विज्ञापन


डा. संजीव ने खेती के साथ-साथ पशु पालन के बारे में भी जानकारी दी। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला कृषि अधिकारी ने किसानों की समस्याओं का निदान किया एवं पंजीकरण के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। उप सहभागी कृषि प्रसार अधिकारी मुनव्वर अली ने विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव ने किसानों को खेतीबारी करने के लिए प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा कि जब एक डाक्टर का बेटा डाक्टर बनने की चाहत रखता है तो एक किसान का बेटा किसान क्यों नहीं बनना चाहता। मेले के आयोजनकर्ता एडीओ एजी गड़वार बब्बन यादव, टीएसी विश्राम चौहान, टीएसी ओमप्रकाश यादव व दिलीप चौरसिया मुख्य रहे।


इस मौके पर थुभाउत्तम बीडीसी अभिमन्यु यादव, पारस नाथ यादव, देवेंद्र यादव, विजय शंकर, संतोष यादव, नंदजी राम प्रवेश आदि रहे। पशुपति सिंह, ग्राम प्रधान राधाकृष्ण यादव आदि रहे। अध्यक्षता चकबंदी विभाग के सीओ लक्ष्मण प्रसाद तथा संचालन राजनारायण यादव व अरविंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed