फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kidnapping story turned out false businessman made cunning plan in ballia police shocked

झूठी निकली अपहरण की कहानी: कर्ज से परेशान व्यापारी ने बनाया था शातिर प्लान, हैरत में पुलिस; पढ़ें पूरा मामला

Mon, 14 Oct 2024 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 07:52 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में सराफा व्यापारी के अपहरण की तहरीर मिलने के बाद चितबड़ागांव थाना की पुलिस अलर्ट हो गई थी। तीन दिन चली तफ्तीश के बाद पुलिस ने शातिर व्यापारी को मऊ से हिरासत में लेकर बलिया आई। मामले की पूरी सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान हो गई।

विज्ञापन
kidnapping story turned out false businessman made cunning plan in ballia police shocked
पुलिस की हिरासत में सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के चितबड़ागांव थाना के कारो गांव निवासी सराफा व्यवसाई आकाश वर्मा खुद की अपहरण की झूठी कहानी रचने के मामले में फंस गया है। फेफना पुलिस ने आकाश पर गुमशुदगी की झूठी कहानी रचने व किशोर के परिजनों के बीना बताए लेकर जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान किया। कोर्ट ने मामले को संज्ञान लेकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कारो गांव निवासी आकाश वर्मा की फेफना थाना के टिका देवरी के पास कल्याणीपुर चट्टी पर आभूषण व आरओ की दुकान किया है। उसके साथ सहयोगी अमित कुमार रहता है।

पुलिस के अनुसार, आकाश ने पेट्रोल खोलने के लिए शहर के एक व्यक्ति से आठ लाख रुपया कर्ज पर लिया था। चट्टी के आसपास के 15 से 20 लोगों से पीएम आवास दिलाने के नाम पर 12-12 हजार रुपया लिया है। आठ लाख रुपया का तगादा बढ़ने पर आकाश ने कर्ज देने वाले को बुधवार की सुबह वाराणसी पेट्रोल पंप का कागज लेने के लिए वाराणसी चलने के लिए ट्रेन से चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन बुलाया।
विज्ञापन




उसके पूर्व ही शाम को खुद के अपहरण की कहानी रच ली। मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर जाने की जगह मटिही पुल पर बाइक को क्षतिग्रस्त कर सहयोगी अमित के साथ मऊ पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, वहां एक होटल किराए पर कमरा लेकर पूरे दिन घूमा। इधर, घर पर न पहुंचने व मोबाइल बंद होने पर परिजन परेशान हो उठे। पिता ने फेफना पुलिस को बेटे आकाश और सहयोगी किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मामले का खुलासा होने पर सभी के होश उड़ गए।

आकाश वर्मा ही अमित को लेकर दूसरे दिन मऊ से बेल्थरारोड पहुंचकर वहां एक होटल किराए पर कमरा लेकर पूरे दिन घूमा। तीसरे दिन पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर ससुराल पहुंच गया।

फेफना थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने ससुराल से आकाश व उसके सहयोगी को बरामद किया। पूछताछ के बाद आकाश ने कर्ज न देने के लिए अपहरण होने की कहानी रचने की बात स्वीकारी। आरोपी की निशानदेही पर एक बैग से कपड़े, 14 पायल, छह लॉकेट, आठ जोड़ी कान के टॉप्स, एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed