{"_id":"bfc019bf9f3318ffdeaed2d0c96a4656","slug":"kalpwasion-in-brigunagri-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भृगुनगरी में कल्पवासियों का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भृगुनगरी में कल्पवासियों का मेला
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भृगु की तपोस्थली पर कार्तिक माह के पहले दिन मंगलवार को गंगा तट पर कल्पवास करने के लिए साधु-संत तथा गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग पहुंचने लगे हैं।
कई लोगों ने अपना डेरा-डंडा डाल दिया है। इस माह प्रतिदिन गंगा स्नान का महात्म्य है। सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गंगा में डुबकी लगाई।
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास के पहले दिन से ही सृष्टि के सभी देवी-देवता, यक्ष, गंधर्व, दैत्य-दानव, मानव, महर्षि भृगु के क्षेत्र में कल्पवास करने आते हैं।
यहीं नहीं पितृगण, देवगण के साथ ही सारी नदियां और सरोवर भी भृगु क्षेत्र में आकर निवास करती हैं। कार्तिक मास में कल्पवास करना तथा स्नान करने का विशेष महात्म्य है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत दूरदराज से साधु-संत के साथ ही गृहस्थ लोग कल्पवास करने भृगु क्षेत्र के गंगा तट पर पहुंचे। गंगा में स्नान किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्तिक मास के पहले दिन से गंगा तट पर चहलकदमी बढ़ गई है। वहीं खानपान के दूकानदारों ने भी अपना डेरा जमा लिया है।