फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kakara Dugan special village katan sharp

ककर घटा खास गांव में कटान तेज

Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Kakara Dugan special village katan sharp
घाघरा की कटान को देखने के ‌िलए जुटी ग्रामीणो ंकी भीड़ - फोटो : ballia
घाघरा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र के ककर घटा खास गांव के बस्ती के नजदीक कटान तेज हो गई है। जायजा लेने पहुंचे  सरकारी अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लगातार हो रही जल वृद्धि के कारण नदी के कटान क्षेत्र  कक्कर घटा खास गांव की बस्ती के नजदीक बने िपच रोड को तोड़ने के लिए घाघरा में दबाव बना रही है। दहशत से भरे ग्रामीणों ने बुधवार की देर रात जनप्रतिनिधि सहित 100 नंबर पर डायल कर गांव बचाने की गुहार लगाई। 100 नंबर ने थाना को अवगत कराया। रात को पहुंचे थानाध्यक्ष मनियर ने ग्रामीणों को गांव से अलग हटकर सुरक्षित स्थान पर रहने की घोषणा की।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह गांव बचाने की सूचना पर जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि व एसडीएम बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार लालबाबू दूबे ने मौका मुआयना किया। सच देखा, जहां पर मौजूद ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। एसडीएम ने जेई मनोज प्रसाद को गांव बचाने की हर हाल में हिदायत दी।  इस मौके पर कानूनगो देव बहादुर यादव, लेखपाल संजय, विधायक प्रतिनिधि हरिंदर सिंह, विधायक पुत्र रणजीत यादव, रामाशंकर यादव, रामदेव यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed