फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelery taken away by swindle

झाड़ फूक का झांसा देकर उठा ले गए आभूषण

Sat, 24 Oct 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Jewelery taken away by swindle
रसड़ा। क्षेत्र के सुलुई गांव में युवक ने एक महिला से झाड़फूंक कर करीब ढाई लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी होते ही महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुलुई निवासी प्रेमदा सिंह (50) पति पारस नाथ सिंह संग दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय भंडारा के लिये भिक्षा मांगते हुए पैदल ही युवक पहुंचा। इसी बीच पारस नाथ सिंह चले गये। प्रेमदा सिंह ने युवक को घर से लाकर चावल दिया। उसके बाद युवक ने महिला को अकेला देख भूत प्रेत का झांसा देकर शरीर के सभी गहने उतरवा लिये। उसके बाद टोटका कर सभी गहनों को कपड़ा की पोटली में चावल के साथ बांध कर दे दिया। कहा कि दो घंटे तक कुछ मत बोलियेगा। दो घंटे बाद जब महिला ने पोटली खोली तो चावल के साथ ईट-पत्थर देख बेहोश होकर गिर गई। होश आने पर काफी खोज बिन किया गया लेकिन उसका कही पता नहीं चला। युवक ने अपना मोबाइल नंबर देकर नाम घनश्याम तिवारी पता श्री नाथ बाबा मठ के बगल में बताया। मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed