फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JCB lasted five hundred shops

पांच सौ दूकानों पर चली जेसीबी

Sun, 31 Jul 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 31 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
JCB lasted five hundred shops
रानीगंज बाजार में रविवार को प्रशासन की ओर से हटवाया जा रहा अतिक्रमण।
उप जिलाधिकरी बैरिया के नेतृत्व में रविवार को रानीगंज बाजार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण के दायरे में  आने वाली छोटी-बड़ी करीब पांच सौ दूकानों पर प्रशासन का जेसीबी चली। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, ऐसी दूकानों को प्रशासन ने जेसीबी लगवाकर तोड़वाया। बाजार के चौक पर अतिक्रमण के दायरे में आने वाले छह दूकानदारों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई। अभियान के दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन



 रानीगंज पुल से लेकर बैरिया ब्लॉक मोड़ तक सड़क किनारे पटरियों पर अतिक्रमण किए लोगों के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई शुरू की। एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके वाजपेयी के अलावा तहसील के अन्य अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह दस बजे शुरू हुई। इस दौरान दो जेसीबी की मदद से रानीगंज पुल से लेकर बैरिया ब्लाक मोड़ तक दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हटवाया गया। इसमें सीढ़ी और चबूतरे, टिनशेड़ के साथ कुछ पक्के छज्जों को भी गिराया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाबुझाकर उन्हें शांत करा दिया। इस दौरान रानीगंज बाजार चौक में छह दो-मंजिल एवं तीन मंजिल दूकानें भी अतिक्रमण के दायरे में आ रही थीं, जिन्हें एसडीएम ने एक सप्ताह की मोहलत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन जेसीबी की मदद से पूरा भवन गिरवाएगा और उसका हर्जाना भी संबंधित व्यक्ति से लिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि रानीगंज पुल से बैरिया ब्लॉक मोड़ तक सड़क की पटरियों पर करीब पांच सौ से अधिक ऐसी दूकानें चिह्ति किए गए थे, जो अतिक्रमण के दायरे में थे। इसके तहत रविवार को प्रशासनिक कार्रवाई में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया त्रैयंबक दूबे, तहसीलदार मिश्री  सिंह चौहान, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि, थानाध्यक्ष बैरिया संजय सिंह,  रेवती एसओ कैलाशनाथ यादव, दोकटी एसओ परमेश कुमार के अलावा अन्य थानों के  एसओ के साथ ही महिला पुलिस भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed