फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jayprakash beats Rahul of Buxar

दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती कला

Sat, 05 Oct 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Jayprakash beats Rahul of Buxar
रतसर। महावीरी झण्डा पूजन समिति एकडेरवा के संयोजकत्व में शनिवार को एकडेरवा गांव में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद सहित आसपास के कई जनपद के पहलवानों ने हिस्सा लेकर कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी रतसर योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने जोड़ीदार पहलवानों का हाथ मिलवाकर व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की पहली कुश्ती पहलवान जयप्रकाश रुपवार, बलिया और बक्सर के पहलवान राहुल के बीच हुई जिसमें जयप्रकाश विजयी रहे। राहुल पहलवान संवरा व संजय पहलवान बलिया, जुगनू पहलवान गाजीपुर और रामबाबू पहलवान एकडेरवा ने अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से पटकनी देते हुए अपने मुकाबले जीते। विजयी पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा नकद पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णायक की भूमिका में केदार पहलवान तथा उद्घोषक की भूमिका में हरिवंश रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कृपाशंकर, विनोद, राकेश, शीलवन्त, सुनील, पिन्टू, मंजय, अम्बूज, प्रदीप, रितेश, मारकंडेय आदि की भूमिका रही। समिति के संरक्षक कन्हैया पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed