फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jannayak Chandrasekhar University examinations to be start from July 7

सात जुलाई से होंगी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की रुकी परीक्षाएं

Wed, 24 Jun 2020 10:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jannayak Chandrasekhar University examinations to be start from July 7
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की रुकी हुई परीक्षाएं  7 जुलाई से आरंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजय कुमार ने  बताया कि शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षाओं को भी जल्द पूरा कराया जाएगा ताकि आगामी शैक्षिक सत्र को विलंबित होने से बचाया जा सकें।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने बताया कि कोरोना वायरस की कारण परीक्षा के शेष भाग को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम समय में पूरा कराने की व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत 7 जुलाई से स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कराया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में निर्धारित परीक्षा के लिए समय अवधि में कटौती करते हुए इसे 2 घंटे का कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसके  उपरांत स्नातक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएंगी। बताया कि पूर्व में निर्धारित 32 परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। जिसमें करीब 78860 परीक्षार्थी भाग लेंगे। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर परीक्षा नियमों में बदलाव किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed