फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jal Nigam employees hold protest over three-point demands, submitted memorandum

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जल निगम कर्मचारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam employees hold protest over three-point demands, submitted memorandum
बलिया।उप्र जल निगम संघर्ष समिति के तत्वधान में जल निगम के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान कर्मचरियों ने जल निगम कार्यालय से जुलूस कलेक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सितंबर 2020 से अब तक पांच माह का वेतन एवं पेंशन का तत्काल भुगतान प्रति माह नियमित रूप से वेतन पेंशन का भुगतान ट्रेजरी के द्वारा कराया जाए। वर्ष 2016 से बकाया सभी पेंशनरों के देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए। इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार पर इस वक्त जल निगम का सेंटेज मद में 21 सौ करोड़ बकाया है। जबकि जल निगम में कार्य करने वाले अभियंताओं कर्मचारियों के वेतन एवं रिटायर कर्मचारियों के पेंशन मद का 11 सौ करोड़ भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन

यदि सरकार सेंटेज का धनराशि जल निगम को दे दे तो वेतन पेंशन का भुगतान आसानी से हो जाएगा। कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जल निगम में मृत आश्रितों की नियुक्ति 2018 से अवैधानिक रूप से बाधित है जबकि जल निगम ने मृतक आश्रित नियमावली को स्वीकार किया है। जिससे जल निगम के लगभग दो सौ दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी नहीं मिल पा रही है जो भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इस मौके पर सतीश चंद्र पाठक, धर्मराज पटेल, चंद्रभूषण पटेल, श्रीराम यादव, मनोज कुमार सिंह कुशवाहा, सिकंदर पटेल, आजाद कुमार, अभिषेक रंजन, सुरेंद्र यादव, अभिषेक वर्मा, रविंद्र राम, दीपक कुमार सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, शिवजी सिंह, अनिल पांडेय, नीरज पांडेय, रामदेव वर्मा, तेजनारायण पांडेय, मनोज कुमार आदि ने धरना सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed