फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jal nigam alert for coming summer

गर्मी को लेकर जल निगम अलर्ट, प्रधानों को निर्देश जारी

Sun, 09 Apr 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 09 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
jal nigam alert for coming summer
खराब पड़ा हैंडपंप
गर्मी शुरु होते ही जल निगम के अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। हालांकि शासन की ओर से कोई विशेष पैकेज या बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। विभाग की ओर से अतिरिक्त हैंडपंप लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है अभी जिले में पेयजल को लेकर कोई संकट नहीं है लेकिन आनेवाले दिनों में जलस्तर कम होने पर परेशानी बढ़ सकती है। बलिया जिले में कुल 46 हजार 250 इंडिया मार्का टू हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इसमें 44 हजार हैंडपंप ग्रामीण इलाकों में और ढाई हजार हैंडपंप नगरीय इलाकों में हैं।
विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता फणिंद्र राय की मानें तो जिले में अभी जलस्तर कम होने की सूचना किसी भी इलाके से नहीं मिली है और न ही हैंडपंपों ने पानी ही छोड़ा है। लेकिन संभावना जताई कि आनेवाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने पर जलस्तर कम हो सकता है। बताया कि जिले में कुल 949 गांवों सापेक्ष106 पेयजल परियोजनाएं भी संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन नलकूपों की बोरिंग काफी डीप की गई है और जलस्तर कम होने की दशा में यह परियोजनाएं खास प्रभावित नहीं होंगी। कहा कि प्रत्येक परियोजना से दो से चार गांवों को पाइप लाइन से पेयजल मुहैया कराया जाता है।

गांवों में स्थापित हैंडपंपों के रखरखाव व मरम्मत की जिम्मेदारी प्रधानों के जिम्मे है लिहाजा उन्हें निर्देश जारी किया गया है। रिबोरिंग के लिए सभी ब्लाकों से प्रस्ताव मांगा गया है।


बताया कि हर साल करीब एक हजार हैंडपम्पों की रिबोरिंग की जाती है। एक्सईएन ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त हैंडपम्प स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से लक्ष्य निर्धारित होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed