फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jaitley sought resignation

जेटली का इस्तीफा मांगा

Sat, 26 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 26 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jaitley sought resignation
 माडल रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग को लेकर बाइक जुलूस निकाला। नगर भ्रमण के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि डीडीसीए में घोटाले की जांच करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली को तत्काल बर्खास्त किया जाए। आरोप लगाया है कि सार्वजनिक रूप से दस वर्षों से डीडीसीए में भ्रष्टाचार के आरोपी अरुण जेटली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तमंत्री जैसा पद दिया हुआ है।
विज्ञापन


 मामले की जांच को रोकने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से खास निर्देश देने का कारण भी समझ से परे है। बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद द्वारा डीडीसीए के भ्रष्टाचार और उसमें शामिल अरुण जेटली के होने का खुलासा करने के बावजूद भी मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली को हटाने के बजाए कीर्ति आजाद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कहा कि सबको पता है कि कीर्ति आजाद की छवि एक स्वच्छ और भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले नेता की रही है। वह लगातार कई साल से क्रिकेट में भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं। इस मौके पर जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह, तेजनारायण, सुशांत राज, राजकुमार मौर्य, बरकू पासवान, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed