{"_id":"611e8c9a8ebc3e79bc3b7c08","slug":"jailors-on-leave-also-suspended-ballia-news-vns606869718","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश पर चल रहे जेलर भी हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश पर चल रहे जेलर भी हुए निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला कारागार में पिछले दिनों हुए बवाल को लेकर शासन की कार्रवाई जारी है। शासन ने पहले जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को निलंबित किया। इसके बाद बुधवार को अवकाश पर चल रहे जेलर अंजनी गुप्ता को अब निलंबित कर दिया है।
जेलर एक अगस्त से अवकाश पर चल रहे हैं। जेलर को कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया गया है। जबकि अभी कुछ और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। शासन ने पहले ही डिप्टी जेलर समेत कई अधीनस्थ कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति कर दी है। बता दें कि जेल में पिछले दिनों जिलाधिकारी अदिति सिंह एवं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने संयुक्त रूप से फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया था। जिसमें पांच मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी की गई थी। इसके बाद डीआइजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी क्षेत्र एके सिंह ने जांच की थी। उन्होंने रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसके बाद से कार्रवाई का अंदेशा जताया जा रहा था।
मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के निलंबन व अन्य की संस्तुति का आदेश जारी किया था। बुधवार की देर रात शासन ने अवकाश पर चल रहे जेलर अंजनी गुप्ता को भी निलंबित कर दिया। उधर, जेल में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सशंकित हैं। उनके मन में कार्रवाई को लेकर आदेश आने की शंका बनी है।
विज्ञापन
फिलहाल आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आए नवागत जेलर राजेंद्र सिंह के अलावा डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह कारागार की व्यवस्था देख रहे हैं। बंदियों के हमले में घायल डिप्टी जेलर जीतेंद्र कश्यप अवकाश पर हैं। बिजनौर से जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह का बलिया तबादला किया गया है। लेकिन अभी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उधर, निलंबित जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि मेरी तबियत ठीक नहीं है। गाल ब्लेडर का आपरेशन हुआ है। डेंगू की भी शिकायत है। मैं काफी दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हूं।