फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   IR on Anand Swaroop and Jaiprakash Circle

आनंद स्वरूप और जयप्रकाश अंचल पर एफआईआर

Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
IR on Anand Swaroop and Jaiprakash Circle
बैरिया। भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल पर बिना अनुमति लाव-लश्कर के साथ जुलूस निकलाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते के प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के तहरीर पर मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल व उनके 100 समर्थकों पर बिना अनुमति बैरिया में लोगों के साथ चुनाव प्रचार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे मामले में थाने में दी गई तहरीर में उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट श्रीकान्त भारती ने उल्लेख किया कि विधानसभा के सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद क्षेत्र में पहली बार आए जयप्रकाश अंचल अपने समर्थकों के साथ 20-25 गाड़ियों के काफिले साथ बैरिया में भ्रमणशील थे। मांगे जाने पर वे अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। ऐसे में सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के खिलाफ बैरिया पुलिस ने देर रात 200 अज्ञात समर्थकों के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने पर मंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ला और उनके सौ समर्थकों तथा सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल व उनके 200 समर्थक पर मुकदमे के लिए बैरिया थाने में तहरीर दी गई। कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन, महामारी अधिनियम व धारा 144 का उल्लघंन का मामला दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed