फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Integrated Public Health Lab will be ready with 75 lakhs

Ballia News: 75 लाख से तैयार होगा इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

Sat, 31 Dec 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Integrated Public Health Lab will be ready with 75 lakhs
बलिया। मरीजों की सुविधा के लिए और सरकारी अस्पतालों के बाहर बढ़ती प्राइवेट पैथोलॉजी की कमाई और संख्या पर लगाम लगाने के लिए जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब खोला जा रहा है। 75 लाख से पुरानी लैब को अपग्रेड कर यह लैब बनाई जाएगी। लैब में एक जगह पर सभी प्रकार की जांचों की सुविधा होगी।
विज्ञापन

मरीजों को कई स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। लखनऊ से आई टीम जिला अस्पताल में सर्वे कर चुकी है। यहां जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन के निर्देश के बाद पहले से चल रहे जांच केंद्र को ही विस्तारित करने का निर्णय लिया था। हालांकि ये ओपीडी से दूर है और दूसरे नए भवन में संचालित होता है, लेकिन लैब के लिए यहां आवश्यक भूमि उपलब्ध, जहां इसे आसानी से विस्तारित किया जा सकता है।
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश के बाद इसका प्रस्ताव भेज दिया गया था। प्रस्ताव भेजने का बाद लखनऊ से आई टीम इसकी निरीक्षण कर चुकी है। 75 लाख की लागत से यहां लैब बनाया जाएगा। एनएचएम के जिला प्रबंधक आरपी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्कीम के तहत इस लैब का संचालन कराया जाएगा। लैब को नए सिरे से तैयार करने के लिए 75 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। भूमि की पैमाइश आदि हो चुकी है। शासन से कार्यदायी संस्था निर्धारित होने का बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed