{"_id":"628fc8930d8deb429e003c27","slug":"instructions-to-remove-encroachment-given-to-shopkeepers-ballia-news-vns6556722169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक में नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने की रणनीति तैयार की गई। उपजिलाधिकारी ने नालियों के ऊपर से दुकानदारों से अपना अपना अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी को सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि रसड़ा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रसड़ा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त शहर बनाना जरूरी है। नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि नगर में कोई स्थायी अतिक्रमण नहीं है। नालियों पर अतिक्रमण है। नालियों पर अतिक्रमण से सफाई नहीं हो पाती है। दुकानदारों द्वारा बिक्री का सामान बाहर सड़क पर रखने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू ने कहा कि पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने की जरूरत है ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चलती रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष वीर बहादुर सोनी ने कहा की नगर में वाहन स्टैंड न होने से बैंकों एवं दुकानों के सामने से ग्राहकों द्वारा सड़कों पर गाडि़यों के खड़े करने से जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बसों के साथ चार पहिया वाहन नगर में प्रवेश पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संरक्षक श्याम कृष्ण गोयल कहा कि सड़क के साथ-साथ गलियों के भी अतिक्रमण को नियंत्रित किया जाए और एक ही स्थान पर खड़े होने वाले ठेलों के प्रति कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। सभी चौराहे पर बिजली खंभे को पीछे हटाने की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी ने बिजली विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सुरेश चंद्र, पिंटू अंसारी, विनोद अग्रवाल, इकबाल अंसारी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।