फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions for investigation of the lands contained in the Ganges

डीएम ने गंगा में जमीनों के समाहित होने की जांच का दिया निर्देश

Tue, 24 Sep 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation of the lands contained in the Ganges
बाढ़ पीड़ितो का जिलाधिकारी ने लिया जायजा - फोटो : BALLIA
बैरिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गंगा में समाहित जमीनों के मामले में एसडीएम को जांच का निर्देश दिया है। अमर उजाला ने 12 सितंबर के अंक में शीर्षक दो दिन में 10 एकड़ जमीन गंगा में समाहित खबर को प्रकाशित किया था। गंगा नदी के उस पार ग्राम पंचायत नौरंगा में गंगा नदी का कटान रुकने का नाम ही नही ले रहा है। जिससे नौरंगा के करीब 20 हजार की आबादी वाले गांव के विलीन होने का भय सता रहा है। इसके लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर गांव का अस्तित्व बचाने की गुहार लगाई थी। पिछले एक पखवाड़े से हो रही गंगा नदी के कटान से दर्जनों किसानों के 50 एकड़ से अधिक परवल की फसल सहित करीब 200 एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा नदी के मुख्यधारा में विलीन हो गया। अब प्रधानमंत्री सड़क से 15 मीटर की दूरी पर कटान है। हालांकि मौजूदा समय में वाशिन्दों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने पूर्व में भी बाढ़ विभाग को सूचना दिया था कि गंगा के तेज लहरें नौरंगा ग्राम पंचायत की अस्तित्व मिटाने के आतुर हो गयी है। किसानों की मानें तो कटिया बाबा की यज्ञशाला से कुछ दूर गांव के पूर्वी छोर पर विगत एक सप्ताह से कटान हो रहा है। लेकिन अधिकारियों ने इसे संज्ञान तक नहीं लिया।
विज्ञापन
चबाढ़ पीड़ितों में बांटी विभिन्न सामग्री : बलिया । जनपद के समाजसेवी अजीत मिश्रा ने मंगलवार को जनपद के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द को बांटते हुए उनमें वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण किया। मिश्रा ने रेपुरा, सुजानीपुर, बबूरानी, हल्दी आदि गांवों मेंअनेक बाढ़ पीड़ितों को साड़ी, कपड़ा, लूंगी, गमछी, गंजी, चूड़ा, बिस्कुट आदि का वितरण किया साथ ही अन्य समाजसेवियों से भी अनुरोध किया कि इस समय बाढ़ पीड़ितों के संकट की घड़ी में सभी लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र यादव, त्रिभुवन तिवारी, अर्जुन यादव, मंटू तिवारी, पप्पू सिंह, कमलेश राय, प्रभाकर राय, संजय तिवारी, मुन्ना तिवारी, अन्नपूर्णा पांडेय आदि रहे। दुबहर:। क्षेत्र के पान्डेयपुर, जनाडी, भरसर, भीमपट्टी विशुनपुरा बसरिकापुर आदि गांव में आई बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए इस समय दुबहर के ग्राम प्रधान मधुबाला मिश्र एवं उनके पति बिट्टू मिश्रा सहारा बने हुए हैं। पीड़ितों के लिए आरओ का पानी और जेनरेटर से प्रकाश की व्यवस्था कर भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed