{"_id":"62ae1bca5f4bd43ba5221bb9","slug":"inside-the-court-the-inspector-pointed-a-pistol-at-the-advocate-ballia-news-vns6596009120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के भीतर दरोगा ने अधिवक्ता पर पिस्टल तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के भीतर दरोगा ने अधिवक्ता पर पिस्टल तानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में शनिवार की सुबह कुर्सी पर बैठने के प्रश्न पर अधिवक्ता और दरोगा के बीच कहासुनी के बाद दरोगा ने अधिवक्ता पर अपनी सर्विस पिस्टल तान दी। घटना के बाद दीवानी न्यायालय परिसर में हंगामा हो गया। अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत सीजीएम से की। मौके पर शहर कोतवाल भी पहुंच गए। सीजीएम के एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
क्रिमिनल एवं रेवेन्यू बार के अध्यक्ष डा.निर्भयनारायण सिंह ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में बैठने को लेकर दो अधिवक्ताओं विवेकानंद पांडेय और अखिलेंद्र चौबे की हल्दी थाना के एसआई राधेश्याम सरोज से कहासुनी हो गई। बाद बढ़ने पर आवेश में आकर दरोगा ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर कोर्ट के भीतर अधिवक्ता के ऊपर तान दी। इससे न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ताओं में उबाल आ गया और हंगामा खड़ा हो गया। छीनाछपटी में अधिवक्ता विवेकानंद चोटिल हो गए। न्यायाधीश की सूचना पर शहर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। संबंधित दरोगा को हिरासत में ले लिया। उनकी सर्विस रिवाल्वर भी कस्टडी में ले ली। सीजीएम द्वितीय की अदालत में अधिवक्ता दरोगा की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच न्यायालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सीजीएम के निर्देश पर अधिवक्ता शांत हुए। प्रभारी जिला जज हुसैन अहमद अंसारी व सीजीएम सुरेंद्र प्रसाद के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।