फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Innocent child dies after falling into forest department's tube well tank

Ballia News: वन विभाग के ट्यूबवेल हौज में गिरकर मासूम की मौत

Wed, 10 Jan 2024 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after falling into forest department's tube well tank
नगर से सटे छितौनी गांव स्थित वन विभाग के ट्यूबवेल के हौज में बुधवार की सुबह गिरकर ढाई वर्षीय मासूम प्रज्ञा उर्फ प्रीति पुत्री विक्की पासवान की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का ध्यान हटने से दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

प्रीति सुबह घर के समीप खेल रही थी। वह खेलते-खेलते वन विभाग के ट्यूबवेल के हौज में गिर गई। प्रीति को घर में नहीं देख, परिजन इधर उधर खोजने लगे। इस दौरान देखा की ट्यूबवेल की हौज में प्रीति गिरी हुई है। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर रसड़ा अस्पताल गए। यहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मूलतः नगर के मल्लाह टोली निवासी विक्की पासवान अपनी ससुराल में वन विभाग की भूमि के समीप प्लास्टिक डाल कर सपरिवार रहता था। प्रीति सबसे छोटी पुत्री थी। उसकी तीन पुत्री और एक पुत्र है। मां सरोज देवी और बच्चों को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed