फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inflation and farmers in SP meeting

सपा की बैठक में महंगाई और किसान आंदोलन पर हुआ मंथन

Sat, 06 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Inflation and farmers in SP meeting
बलिया। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें बढ़ती महंगाई और किसान आंदोलन पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार गांव और गरीब के खिलाफ है। पुंजिपतियों के इशारे पर सरकार काम कर रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित प्रतिदिन प्रयोग आने वाले सामानों के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है, जनपद की लगातार उपेक्षा हो रही है। जबकि जो परियोजनाएं समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी, उसे वर्तमान सरकार राजनैतिक द्वेषवश लटकाए हुए है। बैठक में हीरा लाल वर्मा, रमेश चंद साहनी, कुबेर तिवारी, जमाल आलम ओम प्रकाश यादव, मदन राय, पुनिता सोनी, अनिकेत शाहनी, हरेन्द्र सिंह, अजय यादव, राजप्रताप यादव, शैलेश सिंह, सुभाष यादव, मतलूब अख्तर, कृष्णा प्रधान, रविन्द्र यादव, रामेश्वर पासवान, नमोनारायण सिंह, अरुण यादव, श्रीकांत गिरी, आदर्श मिश्र झब्बू, अमलेश चौहान, शामू ठाकुर, कमलेश भारती, अरविन्द तिवारी, राम भरोसे, रामनाथ पटेल, गुरुज लाल राजभर, बीरलाल यादव, प्रदीप गुप्ता, विकेश पाल, धनजी चौरसिया, वीरेंद्र पासवान, विजय बहादुर यादव, जगमोहन बिंद आदि उपस्थित रहे। संचालन राजन कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed