फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Indaso enters semi-finals after defeating Kothia

Ballia News: कोठिया को हराकर इंदासो सेमीफाइनल में

Wed, 01 May 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Indaso enters semi-finals after defeating Kothia
यूवा नाइट क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में मंगलवार की रात को कमरौली में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें पहला क्वॉर्टर फाइनल मैच इंदासो और कोठिया के बीच खेला गया। इंदासो की टीम ने 55 रन से कोठिया को रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डाॅ. अमित राव जनरल फिजिशन ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच में कोठिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। इंदासो की टीम ने निर्धारित ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी कोठिया की टीम ने 58 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

दूसरा क्वॉर्टर फाइनल मैच जजौली और इंद्रौली के बीच खेला गया। इंद्रौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच पर उतरी इंदरौली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 153 बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी जजौली की टीम 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह इंद्रौली की टीम 40 रनों से विजय प्राप्त कर सेमी फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल का उद्घाटन यूपी परिवहन निगम के अरुण कुमार ने किया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंद्रौली के खिलाड़ी सुनील को आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed