{"_id":"6121353c8ebc3e79e03e8a00","slug":"increasing-jam-due-to-the-rush-of-e-rickshaw-ballia-news-vns607224043","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा की भीड़ से बढ़ रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा की भीड़ से बढ़ रहा जाम
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क में प्रतिबंध के बाद भी सवारियों के इंतजार में भ्रमण करते ई रिक्शा। संवाद
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर के शहीद चौक क्षेत्र को ई-रिक्शा चालकों के लिए यातायात विभाग की ओर से पहले से ही प्रतिबंधित किया गया है। ताकि चौक में जाम न लग सके। यहां तक कि चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा पकड़े जाने पर 500 रुपया जुर्माना और वाहन सीज करने का निर्देश है। बावजूद इसके, ई-रिक्शा चालक शहीद चौक क्षेत्र में बेखौफ सवारी ढोने का काम कर रहे हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। वहीं यातायात विभाग उदासीन बना हुआ है। नवागत एसपी ने यातायात कर्मियों के साथ बैठक कर वन-वे को और सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि नगर में रेलवे स्टेशन के बाहर, पुलिस बूथ के सामने ही ई-रिक्शा वाले सड़क पर ही बेतरतीब वाहन खड़ा कर सवारी ढोने लगे हैं। इसके अलावा, ई-रिक्शा चालक चित्तू पांडेय चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पर स्टैंड की भांति वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने का काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि शहीद चौक एरिया में ई-रिक्शा चालकों का प्रवेेश प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र में घुसने पर 500 रुपए का जुर्माना तय है। बावजूद इसके, ई-रिक्शा चालक यातायात और सिविल पुलिस की उदासीनता के कारण बेखौफ प्रतिबंधित क्षेत्र शहीद चौक में चलने का काम कर रहे हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर यातायात विभाग द्वारा रूट तय किया गया था और प्रतिबंधित क्षेत्र चौक में जाने से मना किया गया था लेकिन ई-रिक्शा चालक आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
कोट
नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ने यातायात विभाग के साथ बैठक कर वन-वे को और सक्रिय करने का निर्देश दिया है। ई-रिक्शा चालकों से अपने निर्धारित रूट पर चलने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई है। यदि नियम का उल्लंघन करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - भूषण वर्मा, सीओ सिटी/यातायात नोडल अधिकारी