{"_id":"61aa4bb09618ca70617e5e45","slug":"increased-vigilance-on-omicron-ballia-news-vns625914558","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण अभी नियंत्रण में है। ऐसे में लोग मास्क और सामाजिक दूरी जैसे प्रोटोकाल को भूलने लगे हैं। वहीं, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रति अलर्ट करने के बाद जनपद में स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के साथ बही शहर और आसपास के कालेजों में टारगेट सैंपलिंग कराई जा रही है। टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है।
कोविड-19 वैक्सीनेशन में जनपद की खराब स्थिति को देखते हुए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। गांवों में कैंप लगाकर कोटेदारों के माध्यम से लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर टीमें लगाकर कोविड-19 की सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही गांवों में निगरानी समितियों के माध्यम से भी बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी रोजाना 1500 से 2000 लोगों की प्रतिदिन सैंपलिंग कराई जा रही है। इसे और बढ़ाया जाएगा।
लापरवाही में गाइड लाइन भूले लोग
एक तरफ ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट किया जा रहा है, वहीं पिछले कई दिनों से एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने से जनपद के प्रमुख बाजारों व नगरों में कोरोना गाइडलाइन के प्रति लोगों की लापरवाही चिंता का सबब बनती जा रही है। कोराना गाइडलाइन का उल्लंघन भारी पड़ सकता है। प्रमुख बाजार हो या नगर, बस स्टैंड हो या फिर रेलवे स्टेशन हर जगह पर रोजाना लोगों की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए जारी की गई सभी गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। बाजारों में जहां सुबह शाम लोग की भारी भीड़ उमड़ रही है और इस दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं।