फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increase resources and labor to complete unfinished projects

संसाधन औ मजदूर बढ़ा पूरा करें अधूरी परियोजनाएं

Sun, 22 May 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Increase resources and labor to complete unfinished projects
रामगढ़ क्षेत्र के गंगा नदी तट पर चल रहे कटानरोधी कार्य का निरीक्षण करते बाढ़ विभाग के विभागाध्यक? - फोटो : BALLIA
रामगढ़ (बलिया)। प्रदेश सरकार के बाढ़ विभाग के विभागाध्यक्ष नरेश चंद्र उपाध्याय एवं मुख्य अभियंता महेंद्र कुमार निगम ने रविवार को रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक चल रहे बाढ़ विभाग की पांच परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से हो रहे कटान रोधी कार्य पर नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता बीपी सिंह और अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र को तत्काल संसाधन व मजदूर बढ़ाने का दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसून आने का समय नजदीक है। काम अभी काफी अधूरा है। ऐसे में मानक का ख्याल रखते हुए काम में तेजी लाएं। ताकि हर हाल में 15 जून से पहले कार्य पूर्ण हो जाए। हिदायत के बाद काम में शिथिलता बरती गई तो सजा भुगतने के लिए भी तैयार रहे। नरेश चंद्र उपाध्याय ने सबसे पहले गंगापुर में पूर्व में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नवीन परियोजनाओं के तहत स्पर संख्या 27.540 के करीब पहुंच कर चल रहे रिवेटमेंट के कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि काफी कम समय है। एक लेयर रीवेटमेंट का कार्य पहले पूरा किया जाए। उसके बाद दूसरा लेयर का काम किया जाए। प्राथमिकता के आधार पर पहले स्पर का नोज तैयार कराया जाए। उसके बाद दूबे छपरा में भी गांव के बचाने के मद्देजनर चल रहे कटान रोधी कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि काम की धीमी रफ्तार आपको कोई परेशानी में न डाल दे। इसलिए हर हाल में प्रतिदिन के अपने कार्यों की समीक्षा कर उसके हिसाब से संसाधन और मजदूर तत्काल बढ़ाया जाएं। बाढ़ विभाग के एसडीओ मोहित गुप्ता प्रशांत कुमार गुप्ता जावेद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाली की लंबाई बढ़ाने का निर्देश
रामगढ़। दूबे छपरा में बाढ़ विभाग द्वारा परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद विभागाध्यक्ष ने कहा कि एक मीटर लंबा एक मीटर चौड़े लोहे की जाली बनाकर पत्थर डाला जा रहा है, उसे तत्काल रोक दिया जाए। उसके स्थान पर दो मीटर लंबा और एक मीटर चौड़े लोहे की जाली बनाकर उसमें बोल्डर डाला जाए। विभाग द्वारा जो मैप दिखाया गया उसमें भी संशोधन करने का तत्काल निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचा धन रिवेटमेंट में लगाने का निर्देश
रामगढ़। नरेश चंद्र उपाध्याय ने पिछले साल सोनार टोला के समीप बने ठोकर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ विभाग के अधीक्षण व अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस परियोजना के लिए जितना धन स्वीकृत हुआ था। उसका कुछ धन शेष बचा है। जिस मानक के अनुसार ठोकर को बनना था, उसमें कुछ परिवर्तन किया गया। इस पर विभागाध्यक्ष ने तत्काल पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए रिवेटमेंट के कार्य में धन लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed