फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   increase cold in ballia

छह डिग्री तक पारा लुढ़का, ठंड में इजाफा

Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
increase cold in ballia
एनएच-31 स्थित नरही गांव के समीप स्थित पुल पर दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन। - फोटो : BALLIA
बलिया। कई दिनों से मौसम में बदलाव के बीच मंगलवार को पारा अचानक छह डिग्री नीचे जा लुढ़का और कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा हो गया। कोहरे और ठंड से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, वहीं किसानों में खुशी है। कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार धीमी की, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। आलम यह रहा कि अधिकतम पारा लुढ़क कर जहां 20 डिग्री हो गया। वहीं, न्यूनतम भी 7 डिग्री पर जा पहुंचा। महीने के शुरुआती एक-दो दिनों तक कड़ाके की ठंड के बाद तापमान बढ़ गया और लोगों को ठंड से राहत मिली लेकिन तापमान बढ़ने को लेकर किसान चिंतित हो उठे। पिछले कई दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार की देर शाम ठंड में इजाफा होने लगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार की सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ था। कई दिनों बाद कोहरा गिरा जिससे आसमान में धुंध छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। ठंड के बीच चल रही पछुुवा हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अलाव से राहत लेते रहे। आलम यह रहा कि पूरे दिन भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुआ। इससे ठंड ज्यों की त्यों रही। शाम को तापमान गिरने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होने लगी और लोग घरों में दुबकने लगे। उधर, कई दिनों बाद ठंड बढ़ने और कोहरा देख किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का मानना है कि ठंड और कोहरे से रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। हालांकि आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वहीं, अचानक ठंड में इजाफा होने के बावजूद नगर के किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी अलाव देखने को नहीं मिला। इसके अलावा मंगलवार को कहीं भी सरकारी कंबल का वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

तिथि अधिकतम न्यूनतम
एक जनवरी 22 0 7
दो जनवरी 22 0 9
तीन जनवरी 24 12
चार जनवरी 24 13
पांच जनवरी 24 14
छह जनवरी 27 14
सात जनवरी 27 13
आठ जनवरी 27 13
नौ जनवरी 25 14
10 जनवरी 27 13
11 जनवरी 25 13
12 जनवरी 20 07
अगले दो दिनों तक रहेगी कड़ाके की ठंड
नरही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी तथा उत्तर पश्चिम हवा बहने के कारण तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड अभी 2 दिन तक ऐसे ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग पटना के विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बहने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है। तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है और कोहरा रहने की भी संभावना है। अगले दो दिन तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा के कारण सड़कों पर लाइट जलाकर चले वाहन चालक
बांसडीह रोड। कोहरा के कारण मंगलवार की सुबह सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलते नजर आए। बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव को लेकर किसान काफी चिंतित थे लेकिन कोहरा पड़ने से अधिकांश किसान खुश हैं। उधर, कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं।
बोले किसान, ठंड व कोहरा से फायदा लेकिन आलू व मटर को नुकसान
दया छपरा। कोहरा शुरू होने व ठंड के प्रभाव से किसानों को फायदा होगा। ठंड से जहां गेंहू, मसूर, चना, अरहर आदि फसलों को फायदा होगा। वहीं मटर और आलू की फसलों को नुकसान होगा। किसान दीनानाथ वर्मा ने बताया कि ठंड का असर मटर पर पड़ने लगा है। किसान रितेश पांडेय (संटू) ने कहा कि ठंड से रबी की फसलों को फायदा मिलेगा। किसान प्रभाशंकर वर्मा ने बताया कि ठंड और कोहरा से रबी की सभी फसलों को फायद होगा। हालांकि आलू को नुकसान हो सकता है।

अचानक बढ़ी ठंडक और कोहरा रबी की खेती के लिए लाभदायक है। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी जिससे फसलों में वृद्धि होगी। ठंड और कोहरा से आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। लिहाजा किसान छिड़काव जरूर करें। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed