फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Incomlete PHC in memory of Nirbhaya.

बिटिया के गांव में न पीएचसी बना, न ही चली कोई ट्रेन

Mon, 15 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 15 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
Incomlete PHC in memory of Nirbhaya.
दिल्ली के वसंत विहार में जिले की बिटिया के साथ कल 16 दिसंबर क ी ही तारीख को दो वर्ष पहले 2012 में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी। उस घटना को याद करके बिटिया के गांव का हर कोई सिहर उठता है।
विज्ञापन


 दरिंदगी की शिकार बिटिया के बाबा के चेहरे पर गुस्सा और आंखों में आंसू है। उनका कहना है कि बिटिया की याद, उसकी शहादत की याद के बहाने क्षेत्र के विकास की उम्मीदें बंधी थीं। बिटिया की तेरही में जब मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि देने आए थे तो भी ऐसा ही लग रहा था।
विज्ञापन


पर अब समय के साथ सारी उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं। वादे के मुताबिक क्षेत्र में न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना और ना ही कोई ट्रेन चली। घर तक सड़क तो बनी लेकिन ऐसी घटिया कि टूटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटिया के बाबा ने कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर जख्म देने का काम किया है। गांव में उसके नाम पर विकास के सभी काम अधूरे पड़े हैं।

 बिटिया की तेरहवीं पर 11 जनवरी, 2013 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की थी। परिवार के लोगों से मिलकर उनके आंसू पोंछे थे। गांव को विकास से जोड़ने की बात कही।


तब देश आंदोलित था तो नेता विकास की गंगा बहाने की बात कह रहे थे लेकिन आज सब भूल चुके हैं।  बिटिया के बाबा कहते हैं कि  शासन-प्रशासन की लापरवाही से अस्पताल मूर्त रूप नहीं ले सका है। यदि शासन-प्रशासन में बैठे लोग विवादित जमीन की जगह साफ-सुथरी जमीन का चयन करते तो आज बिटिया के नाम पर
अधूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन चुका होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed