{"_id":"61461a2c8ebc3e743c1e6e1f","slug":"inauguration-of-new-transformer-and-new-panel-system-ballia-news-vns612358562","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रांसफार्मर और नए पैनल सिस्टम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ट्रांसफार्मर और नए पैनल सिस्टम का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। विद्युत उपकेंद्र टकरसन पर शनिवार को नए फाइव एमबीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर एवं एक नया पैनल सिस्टम का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र विक्रम सिंह ने किया। कहा कि फीडर पर नया सिस्टम चालू होने से 80 गांवों के करीब दो लाख लोगों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिलेगी। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की पहल पर शासन से टकरसन उपकेंद्र पर व्यवस्था बहाल की गई है।
अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि टकरसन विद्युत उपकेंद्र पर अब दो फाइव एमबीए ट्रांसफॉर्मर एवं नए पैनल से विद्युत आपूर्ति होगी। बताया कि अब रेलवे लाइन के पूरब और पश्चिम दिशा में अलग-अलग दो ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति होगी। बताया कि कार्य पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के आम जनमानस को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और बार-बार बिजली बाधित से नागरिकों को समस्या दूर हो जाएगी। कहा कि अब भरपूर बिजली क्षेत्र के लोगों को मिलेगी। इस मौके पर अनुभव सिंह (मंडल अध्यक्ष), राकेश सिंह टिंकू, आनंद विक्रम सिंह, रजनीश सिंह लालू, पवन सिंह दीपू, विशाल पटेल, सन्नी पटेल, ऋतिक पटेल, राजा सिंह, संतोष सहित जेई, लाइनमैन आदि रहे।