फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In stead of reduce, increase the fare

कम करने की जगह बढ़ा दिया किराया

Fri, 19 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 19 Dec 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
In stead of reduce, increase the fare
पेट्रोल और डीजल के दाम कई चरणों में कम होने के बाद लगातार वाहन किराया कम करने की मांग थी लेकिन यहां तो जिला प्रशासन ने कई रूटों पर बढ़ा दिया। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। गुरुवार को ही जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने जिला मुख्यालय से प्रमुख रूटों का किराया निर्धारित किया। अगले ही दिन इसका कड़ा विरोध होने लगा। हालांकि कुछ रूटों पर किराया कम हुआ है लेकिन मामूली। इससे लोग संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही प्रमुख मार्गों पर प्रशासन की ओर से निर्धारित यात्री किराये के बारे में लोगों को जानकारी हुई। इसके खिलाफ शिकायत करने की बात कहने लगे। लोगों ने कहा कि जल्द ही प्रशासन ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बांसडीह संवाददाता के अनुसार बांसडीह-बलिया मार्ग पर चलने वाले वाहनों का किराया बढ़ाए जाने से लोगों में गहरी नाराजगी है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने बिना सोचे समझे तुगलकी फरमान जारी कर दिया है। यह फैसला आम जनता पर थोपना है। बता दें कि बलिया से बांसडीह का किराया लोग 15 रुपये देते थे लेकिन अब प्रशासन ने 20 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मार्ग के किराए का सही तरीके से निर्धारण करने के
लिए गठित कमेटी के निर्णय से कई मार्गों के यात्री दुखी है। लोगों का कहना है कि किराया घटाने के बजाए और बढ़ाकर जनता पर
बोझ बढ़ा दिया गया है। जबकि जनता पिछले कई महीने से किराए को घटाने के लिए आंदोलन कर रही थी।
 डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने पर किराए में की गई बढ़ोत्तरी को कम करने के लिए बनी
कमेटी ने ही मनमाने तरीके से बढ़ा दिया है। ऐसे में जिले के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले यात्रियों की परेशानी पहले से अधिक बढ़ गई है। ज्ञापन देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोगों ने चेताया कि जब तक संशोधित किराया की सूची जारी नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर प्रतुल कुमार ओझा, राजेंद्र सिंह, रिंकू पहलवान, अवनीश पांडेय, लक्ष्मी यादव, गया जी राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed