फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In recorded negligence , DM angry

अभिलेख दर्ज करने में लापरवाही, डीएम नाराज

Thu, 09 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 09 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
In recorded negligence , DM angry
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने हर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के चेक वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है।
विज्ञापन


डीएम बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने इस दौरान कई सीएचसी तथा पीएचसी प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


डीएम न जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके) में 7819 केसों का पूरा विवरण वेबसाइट पर चढ़ाने और खाता नंबर दर्ज होने के संबंध में पूरा ब्यौरा तलब किया है। मदर एवं चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम की फीडिंग की प्रगति अत्यंत खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासंडीह में फीडिंग के लिए डाटा उपलब्ध न कराने का मामला सामने आने पर डीएम ने दो एनएम का वेतन रोकने का आदेश दिया। बताया गया कि कुल 13917 के सापेक्ष 9810 डाटा की फीडिंग हुई है। डाटा फीडिंग के काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कार्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही का निर्देश सीएमओ को दिया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम से जुडे़ निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों की 15 दिन में निरीक्षण करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सचेत किया कि जो स्वैच्छिक संस्था इसमें लगी हैं वे अधिकृत हैं।

इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के समीक्षा के दौरान डीएम ने इसके अभिलेखों की छानबीन का निर्देश दिया। निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में बताया गया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र 90 के सापेक्ष 54 पूर्ण है। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 17 के सापेक्ष 11 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 7 के सापेक्ष दो पूर्ण हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।


 कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों का अभियान चलाकर डिप्टी सीएमओ अपने-अपने क्षेत्र मे निरीक्षण करें कि क्या मानक के अनुसार सेंटरों में व्यवस्था है। परिवार नियोजन के तहत जून में 225 नसबंदी की प्रगति बताई गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके सिंह के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा डाटा आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed