फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Pradesha atmosphere of fear , said Slempur MP

प्रदेश्ा में भय का वातावरण, बोले सलेमपुर सांसद

Tue, 13 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 13 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
In Pradesha atmosphere of fear , said Slempur MP
भारतीय जनता पार्टी की बूथ चलो अभियान के तहत मंगलवार को बस स्टेशन चौराहे पर आनलाइन सदस्यता अभियान चलाया गया। शुभारंभ सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस दौरान कहा कि प्रदेश में भय का वातावरण है।
विज्ञापन


इस दौरान 450 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ने कहा कि मोदी की नीतियों से युवा वर्ग के साथ ही आम जनता में भाजपा के प्रति विश्वास जगी है।

इसका नतीजा है कि विभिन्न प्रांतों में भाजपा की सरकार बन रही है। अब उत्तर प्रदेश की बारी है। प्रदेश में छिनैती, डकैती, हत्या, दुराचार, लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


बलिया के अधिकारी सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, अरविंद राय, अशोक कुशवाहा, माधव प्रसाद गुप्ता, कैलाश बिहारी सिंह, परमेश्वर प्रजापति, गनेश सोनी, क्रांतिदेव सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गोबर्धन मधुकर और संचालन मंज्जय राय ने किया। सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा के सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद राय, माधव प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक भगवान पाठक, ओमकार चंद सोनी, अनुराग राय बंटी, गनेश सोनी, डा. उमेश चंद्र, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed