फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In-charge CMO and concerned medical officers reprimanded for poor progress

जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
In-charge CMO and concerned medical officers reprimanded for poor progress
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकांश योजनाओं में खराब स्थिति मिलने पर प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी व कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने डेंगू की रोकथाम के प्रति लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि हनुमानगंज में डेंगू के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। जहां ज्यादा केस आ रहे हैं वहां स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं जाएं। इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर छिड़काव कराने के निर्देश दिए। कोविड वैक्सिनेशन की प्रगति धीमी होने पर सम्बन्धित चिकित्सकों को नोटिस जारी करने को कहा। जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी एमओवाईसी की प्रतिदिन जूम मीटिंग कर योजनाओं की समीक्षा करें। बैठक में मौजूद यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि से गांवों में वितरित की जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि वितरण में लापरवाही हो रही है, इसमें सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

आशाओं के लंबित भुगतान पर नाराजगी
बलिया। आशाओं का भुगतान लंबित रखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिनकी लापरवाही से आशाओं का भुगतान लम्बित है, उनका वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए। जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लाभार्थियों के लम्बित भुगतान पर भी नाराजगी जाहिर की। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कोल्ड चेन की कमियों को दूर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया व रसड़ा में 28 से 30 तक दीपावली मेला का आयोजन
बलिया। नगरपालिका परिषद बलिया व रसड़ा में 28 से 30 अक्तूबर तक दीपावली मेला का आयोजन होगा। मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में यह तय हुआ कि बलिया में भृगु आश्रम परिसर एवं रसड़ा के गांधी पार्क में यह मेला लगेगा। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जन को दी जाएगी।

सीआरओ ने सीओ को निर्देश दिए कि दोनों जगहों पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाए। दीपावली के दृष्टिगत दीया-बाती व अन्य सम्बन्धित सामग्रियों की दुकानों के लिए मेले में जगह निर्धारित कर दिया जाए। पटरी दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए जगह चिन्हित करने और बच्चों के मनोरंजन झूला आदि लगवाने को कहा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, ईओ रसड़ा राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed