{"_id":"62bf378d0b3dfc658a6d7495","slug":"improvement-in-the-quality-of-basic-education-is-a-priority-ballia-news-vns6618036158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मणिराम सिंह ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया।
बीएसए ने बताया कि वह इससे पहले गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां के बीएसए के रूप में उनकी प्राथमिकता बेसिक शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के साथ ही बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ बच्चों तक पहुंचाना है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपनी सारी समस्याओं को मेरे हवाले करके सारा ध्यान नौनिहालों का भविष्य संवारने पर केन्द्रित करें। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा दत्त सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश झा, सुनील चौबे, अनिल कुमार, हिमांशु मिश्रा, पंकज द्विवेदी, माधवेन्द्र पांडे, मनोज सिंह, रत्नशंकर पांडे, सत्येन्द्र राय, अनुराग व अजीत सिंह आदि थे।