{"_id":"6266df883c12972b7f51a81c","slug":"illegally-established-stands-will-end-by-april-30-ballia-news-vns6501391119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से स्थापित स्टैंड 30 अप्रैल तक हो जाएंगे समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से स्थापित स्टैंड 30 अप्रैल तक हो जाएंगे समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पूरे प्रदेश से 30 अप्रैल तक ऐसे सभी स्टैंड खत्म कर दिए जाएंगे जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे। इन्हें संचालित करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर व अन्य गंभीर धाराओं पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे इलाके अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी अगर 30 अप्रैल के बाद अवैध वाहन स्टैंड संचालित होते पाए गए। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में सभी पुलिस कमिश्नर, डीएम और एसपी को निर्देश जारी कर दिया है।
नगर में कई जगहों पर अवैध रूप से वाहन स्टैंड संचालित किए जा रहे थे। इससे आए दिन जाम लगता था। तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने नगर के सभी वाहन स्टैंड बाहर स्थापित करवा दिए। इसी बीच अधिकारी द्वय का स्थानांतरण हो गया। जिसके बाद एक बार वाहन स्वामियों की चांदी हो गई और एक बार फिर नगर के अंदर वाहन स्टैंड स्थापित हो गया। जिसका जीता जागता उदाहरण गांधीनगर के पास स्थित ओवर ब्रिज एकल मार्ग है, जहां गोरखपुर, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, बक्सर की बस, जीप, मैजिक सवारी बोझने का काम करते है। इसके अलावा महुआ मोड़ पर विक्रम टेम्पो, ई-रिक्शा, मैजिक, जीच संचालक सवारी बोझने का काम कर रहे है। इसके अलावा अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर तथा मालगोदाम पर पुन: विक्रम टेंपो चालक सिविल व यातायात पुलिस के मेहरबानी पर सवारी बैठाने का काम कर रहे है। गड़वार त्रिमुहानी तथा कुंवर सिंह चौराहा के पास वाहन चालक सवारी बैठाने का काम करते है। अब देखना यह है कि सिविल व यातायात पुलिस, एआरटीओ नगर में अवैध रूप से स्थापित वाहन स्टैंडों को कब तक हटाता है या फिर अपर मुख्य सचिव गृह के आदेशों की अवहेलना करता है। इस बाबत एआरटीओ संतोष राय ने बताया कि नगर पालिका, सिविल व यातायात पुलिस ने संपर्क कर अवैध स्टैंडों को चिह्नित कर बाहर स्थापित किया जाएगा।
इन स्थानों पर वाहन स्टैंड बने
बहेरी स्टैंड से रसड़ा, चितबड़ागांव, फेफना, भरौली, बक्सर आदि को जाने वाले सवारी वाहन माल्देपुर मोड़, शीशमहल से हल्दी, रामगढ़, बैरिया आदि को जाने वाले सवारी वाहन कदम चौराहा, महुआ मोड़ से बांसडीहरोड, सहतवार, रेवती, बांसडीह, मनियर आदि को जो वाले सवारी वाहन तीखमपुर स्थित पालीटेक्निक स्कूल, पीडब्लूडी से सुखपुरा, खेजुरी, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड आदि को जाने वाले वाहन बहादुरपुर पुलिया से आगे कर दिया था।