फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal red sand running 'game' in Dwaba

द्वाबा में चल रहा अवैध लाल बालू का 'खेल'

Tue, 01 Aug 2017 10:54 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 01 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal red sand running 'game' in Dwaba
बालू - फोटो : SELF
जिले का द्वाबा इलाका इन दिनों लाल बालू की तस्करी के मशहूर हो चुका है। पुलिस की मिलीभगत से माफिया खुलेआम सड़क से लेकर नदियों के रास्ते बिहार से लाल बालू की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। लाल बालू समेत विभिन्न तरह की तस्करी के लिए भरौली तथा बैरिया का गंगा पुल माफियाओं के लिए महफूज रास्ता है।
विज्ञापन


हालांकि वर्तमान में वन विभाग की चौकसी तथा मंत्री की फटकार के बाद भरौली के रास्ते लाल बालू के कारोबार पर कुछ हद तक लगाम लगी है लेकिन बैरिया गंगा पुल तथा नदियों के रास्ते धड़ल्ले से लाल बालू की तस्करी की जा रही है। आलम यह है कि द्वाबा के लालगंज, दोकटी आदि इलाके में बालू को तस्करी करके लाया जाता है और यहां से ट्रकों पर लादकर जनपद के विभिन्न बाजारों के अलावा पड़ोसी जिले मऊ तथा आजमगढ़ तक भेजा जा रहा। बताया जाता है कि लालगंज के पास ही जानकी बाजार में लाल बालू को डम्प किया जाता है जो बिहार प्रांत का क्षेत्र है और महज कच्ची पगडंडी ही सीमा तय करती है। इसका लाभ लाल बालू के तस्कर खूब उठाते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें इन दिनों लालगंज के पास पट्टी घाट तथा शिवपुर घाट पर दिन और रात नाव से लाल बालू ला कर ट्रैक्टरों के जरिए बैरिया से लालगंज के बीच जगह-जगह डम्प किया जा है। फिर इसे ट्रकों के जरिए विभिन्न बाजारों तक पहुंचाया जाता है। इसको लेकर पुलिस और परिवहन विभाग संज्ञान में लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि कई सफेदपोश भी इस कारोबार में शामिल हैं। लोगों की मानें तो यह सारा खेल पुलिस की मिलीभगत से हो रहा। मोटी कमाई के कारण इस अवैध कारोबार को बंद कराने का प्रयास पुलिस नहीं कर रही। जबकि माफिया भी बेखौफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed