{"_id":"61db235c275c9166475564df","slug":"illegal-hoardings-banners-removed-ballia-news-vns632693199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग्स, बैनर को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग्स, बैनर को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आचार संहिता लगने के बाद रविवार को भी सरकारी मशीनरी हरकत में रही। तहसील, ब्लॉक व नगर निकायों में गठित टीमों ने रविवार को भी अभियान चलाकर होर्डिंग्स और बैनर हटवाए। प्रचार कर रहे वाहनों को हिदायत भी दी। बिना परमीशन प्रचार करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी बिगुल बज चुका है। जिले का पुलिस-प्रशासनिक अमला अलर्ट है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए कुल 73 टीमों का गठन किया गया है। नगरपालिका बलिया में पांच व रसड़ा में दो एमसीसी टीम का गठन किया गया है। सभी 10 नगर पंचायतों, छह तहसीलों व सभी 17 विकास खंडों में दो-दो टीम सहित क्रमश: 20, 12 व 34 टीम गठित की गई हैं। आचार संहिता के अनुपालन के लिए पुलिस और ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी काफी अलर्ट हो गए हैं। गड़वार में शनिवार शाम और रविवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीधर पांडेय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स हटवाए गए। नवागत बीडीओ अभ्यानंद सिंह ने भी आचार संहिता के अनुपालन में सफाईकर्मियों से ब्लॉक के गांवों में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर हटवाए।
बैरिया में भी आदर्श आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन भी स्थानीय पुलिस प्रशासन व एसडीएम एक्शन में दिखे। सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गए होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर उतरवाते देखे गए। मधुबनी, रानीगंज, सुरेमनपुर, टोला शिवन राय, लालगंज, दोकटी सहित कई स्थानों से पुलिस ने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटवाए। बिजली, टेलीफोन के खम्भों व चौक, चौराहे पर लगे होर्डिंग्स व पोस्टर हट चुके हैं। बिना परमीशन प्रचार वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी। सहतवार में ईओ राम बदन यादव, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार यादव ने अभियान चलाया।