{"_id":"613e31328ebc3ef16477e0f0","slug":"if-needed-weapons-will-also-arise-with-scriptures-pawan-pandey-ballia-news-vns6112059107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठेगा : पवन पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठेगा : पवन पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कसरत शुरू कर दी है। कस्बा स्थित मैरिज हाल में रविवार को सपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने उपस्थित ब्राह्मणों को रिझाने की खूब कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो शास्त्र की जगह शस्त्र भी उठेगा। कानपुर के बिकरू कांड को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
कस्बा स्थित संगोष्ठी से पहले तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडेय ने डाक बंगला गेट केेे पास बने पंडित रामदहिन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पवन पांडेय ने मंच पर आते ही भोजपुरी में भी अभिवादन किया। कानपुर के बिकरु कांड का हवाला देते हुए कहा कि खुशी दुबे जेल में हैं। गरीब परिवार की लड़की प्रताड़ना झेल रही है। सरकार ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है। पति की गलती पत्नी को झेलना पड़े क्या यह सही है?। ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाएंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा के पास न धर्म है, न न्याय है, न समता। वो अधर्म के रास्ते पर चल रही है। विधानसभा चुनाव भाजपा और सपा के बीच होगा। उमेश मिश्रा, कौशल कुमार पांडेय, रविशंकर पांडे, लालबाबू, अमरनाथ तिवारी, बृजेश पांडेय, बिहारी पांडेय, सुभाष ओझा, सुधाकर पांडेय, अमित पांडेय, रजनीश पांडेय, अभिषेक मिश्रा, बैकुंठ पांडेय, राजेश पांडेय, आशुतोष तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता प्रभुनाथ उपाध्याय और संचालन कौशल पांडेय ने किया।