फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Identify big defaulters and make recovery on priority

बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर प्राथमिकता पर करें वसूली

Tue, 23 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Identify big defaulters and make recovery on priority
कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा करतीं जिलाधिकारी अदिति सिंह, साथ में सीडीओ विपिन ? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर उनसे वसूली की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। बिजली विभाग, सहकारिता, स्टांप, नगरपालिका की वसूली की खराब स्थिति में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। ईओ सिकंदरपुर के गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के बकाए के बाबत जिलाधिकारी ने सभी चारों अधिशासी अभियंता से कहा कि अपने एसडीएम-तहसीलदार संग बकायों का मिलान करा लें। सबसे पहले बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर उनसे वसूली करें। जरूरत पड़े तो एसडीएम और एक्सईएन सहयोग कर वसूली की प्रगति ठीक कराएं। उन्होंने सहकारिता, स्टांप और बैंकों से जुड़ी वसूली में भी तेजी लाने को कहा। प्रत्येक नगर निकायवार अधिशासी अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और विशेष प्रयास कर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन ईंट-भट्ठा वालों ने रॉयल्टी जमा नहीं की है, उनसे जमा कराएं। अवैध खनन से जुड़ी जानकारी ली और पुलिस बल के सहयोग से इस पर पूरी तरह लगाम कसने को कहा। व्यापार कर के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्य को बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. विपिन जैन, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सभी एसडीएम-तहसीलदार व अन्य कर-करेत्तर से जुड़े अधिकारी थे।
विज्ञापन

बिजली विभाग का बकाया जिन विभागों पर है, उनसे भी जमा कराए जाने का विशेष प्रयास होगा। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि सभी बकाएदार विभागों को मेरी ओर से पत्र भिजवाया जाए, ताकि मार्च महीने में बजट मंगाकर बकाया भुगतान कराया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभियोजन और सभी सरकारी अधिवक्ताओं ने विचार-विमर्श कर मुकदमों को निस्तारित कराने पर जोर दिया। जो कुछ दिक्कतें हैं, उसे दूर कराते हुए अपराध में दोषी को सजा दिलाने की कार्यवाही तेजी से करने की बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग की वसूली की जानकारी एआरटीओ से ली। कहा कि सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर रहे। सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जेब्रा क्रासिंग, अंधे मोड़ या डिवाइडर से पहले लगने वाले संकेत बोर्ड आदि की व्यवस्था देख लें। अगर कहीं कोई कमी है तो लोक निर्माण विभाग या एनएच या अन्य संबंधित विभाग को पत्र लिख दूर कराएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

जनता का जो हक है वह मिलना चाहिए
बलिया। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लंबित आवेदन को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि पब्लिक अगर प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करे और उसका भी समय से निस्तारण नहीं कर सकें तो यह अत्यंत आपत्तिजनक है। जनता का जो हक है वह मिलना चाहिए। सभी नगर निकायों में प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों की समीक्षा की तो नगरपालिका बलिया की स्थिति सबसे खराब मिली। सभी ईओ से कहा कि शीघ्र आवेदनों को निस्तारित कराएं। सभी ईओ से यह भी कहा कि राशन कार्डों का सत्यापन से जुड़े कार्य को 28 फरवरी तक कर रिपोर्ट दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed