फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   IAS preparation will no longer be heavy

आईएएस की तैयारी अब नहीं पड़ेगी भारी

Wed, 01 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
IAS preparation will no longer be heavy
बलिया। कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महीने से महाविद्यालय में नि:शुल्क प्रशासनिक सेवा सहित समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कराई जाएगी। बलिया जनपद के लिए यह प्रथम, अनूठा एवं विशिष्ट प्रयास साबित होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि हमारी इच्छा है कि हमारे महाविद्यालय में हाल के वर्षों में आयोग से चयनित एवं इलाहाबाद, वाराणसी एवं दिल्ली में अध्यापन कर चुके योग्य प्राध्यापकों का अधिकतम लाभ छात्रों तक पहुंचे। इससे एक तरफ समृद्ध शैक्षणिक वातावरण निर्मित होगा तो दूसरी तरफ प्रतिभाओं का पलायन भी रुकेगा। समन्वयक के रूप में इतिहास विभाग से सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अमित कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग से रामावतार उपाध्याय, डॉ राजेंद्र पटेल, विमल कुमार यादव, पुनिल कुमार, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ सुजित कुमार, भूगोल विभाग से डॉ. विपुल कुमार सिंह तथा हिन्दी विभाग से डॉ. मनजीत सिंह, उमेश कुमार यादव आदि सहयोग करेंगे। बैठक में पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. फूल बदन सिंह, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. अजय बिहारी पाठक, डॉ. संजय, डॉ. सच्चिदानन्द, डॉ. दिव्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना उद्देश्य
निशुल्क कोचिंग संचालन का उद्देश्य है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए, एमए के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएं एवं उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समय-समय पर करियर संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी करते हुए विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार इस विशेष कक्षा में समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस समेत प्रशासनिक सेवाओं की कराई जाएगी तैयारी
इनमें प्रशासनिक सेवा (आईएएस, पीसीएस) यूजीसी नेट, जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर, पीजीटी, टीजीटी, बीएड, टेट, सुपर टेंट, सीटेट, एसएससी, सब इंस्पेक्टर, पुलिस, रेलवे इत्यादि प्रमुख है।

भरना होगा गूगल फार्म
महाविद्यालय की इस विशेष कक्षा में प्रवेश के इच्छुक स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं को गूगल फार्म के द्वारा एक नि:शुल्क पंजीकरण फार्म भरना होगा। यह फार्म महाविद्यालय तथा इस कोचिंग के टेलीग्राम चैनल एवं महाविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक टेलीग्राम चैनल-https://t.me/kspgcfcballia या ईमेल-kspgcfcballia@gmail.com पर अथवा हिन्दी विभाग के डॉ. मनजीत सिंह से सम्पर्क किया जा सकता है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed