{"_id":"60f031bc7a04c32578037351","slug":"husband-attacks-wife-with-spade-in-ballia-death-of-nine-month-old-daughter-sleeping-in-mother-lap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पति ने पत्नी पर किया कुदाल से हमला , गोद में सो रही नौ माह की बेटी की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पति ने पत्नी पर किया कुदाल से हमला , गोद में सो रही नौ माह की बेटी की हो गई मौत
Thu, 15 Jul 2021 06:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:31 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पर्वतपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद में नौ माह के मासूम की जान चली गई। पति की ओर से किए गए कुदाल से हमले में जहां मासूम की मौत हो गई, वहीं घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रंजू देवी और उनके पति जितेंद्र बिंद के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर मंगलवार को भी विवाद हुआ था। इसमें मारपीट में रंजू के सिर पर चोट आई थी। बुधवार की सुबह रंजू अपनी नौ माह की बेटी अनुष्का को गोद में लेकर दरवाजे पर बैठी थी, तभी पति जितेंद्र गाली देने लगा।
विज्ञापन
रंजू ने विरोध किया तो उसने कुदाल से उसपर वार कर दिया। कुदाल पत्नी को न लगकर मां की गोद में सो रही अनुष्का को लग गई और वह घायल हो गई। घटना के बाद कलयुगी पिता मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में खून से लथपथ बेटी को लेकर रंजू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं रंजू देवी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। रंजू ने बताया कि पिछले कई दिनों से पति जितेंद्र उसकी पिटाई कर रहा था। वह मेरी हत्या करना चाहता था। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रंजू की तहरीर पर हत्यारोपी पिता जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्दी आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।