फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hotels housefull new year cakes and pastries great demand Mumbai artists rock in Ballia

Ballia News : नए साल के लिए होटल हाउसफुल..., केक-पेस्ट्री की बढ़ी डिमांड; धूम मचाएंगे मुंबई के कलाकार

Tue, 31 Dec 2024 03:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

Ballia News : नए साल को लेकर बलिया में चारों तरफ उत्साह जैसा माहाैल दिख रहा है। होटल, रेस्टोरेंट सहित पिकनिक स्थलों पर देर शाम में होने वाले आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। कुछ नामी होटलों में मुंबई के कलाकारों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Hotels housefull new year cakes and pastries great demand Mumbai artists rock in Ballia
नए साल को लेकर बलिया के होटल फुल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नव वर्ष 2025 की आगमन को लेकर युवा वर्ग तैयारी में जुट गया है। रेस्टोरेंट व होटल संचालक भी नववर्ष के लिए तैयारी में लगे हैं। कई होटल अभी से ही हाउसफुल हो गए हैं। कुछ होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी है। इसके लिए होटल संचालकों ने पैकेज तैयार किया है। 

विज्ञापन


850 से एक हजार रुपये तक प्रति व्यक्ति चार्ज पैकेज का चार्ज हो सकता है। इस मौके पर लोग लजीज व्यंजनों के साथ संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। लोगों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का कहना है कि पहले से ही बुकिंग फुल हो गई है। 
विज्ञापन


ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट का तोहफा दिया जा रहा है। डिनर के वक्त डीजे की व्यवस्था की जा रही है। संगीत की धूम मचाने के लिए लखनऊ व मुंबई कलाकार बुलाए गए हैं। मंगलवार की रात को 12 बजते ही शहर के होटल रेस्टोरेंट व अन्य स्थलों पर धमाल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल और रेस्टोरेंट के साथ अन्य स्थानों पर होने वाले निजी कार्यक्रमों में 31 दिसंबर की शाम आठ बजे से ही रंग-बिरंगी लाइटों के साथ फिल्मी गानों की गूंज रहेगी। वहां रंगारंग कार्यक्रम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गई। इसके लिए एक कूपन निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से केवल फैमली की ही एंट्री प्रोग्राम में रहेगी। 

बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी गेम व गिफ्ट : शहर के अंदर होटलों में बड़ों के साथ बच्चों के गेम के साथ गिफ्ट की व्यवस्था की गई है। बच्चों के गेम में म्यूजिकल चेयर्स, जीके क्विज, डांसिंग, सिंगिंग बड़ों के लिए गेम में डांसिंग, सिंगिंग, पेपर फील्डिंग गेम फॉर कपल व अंताक्षरी का आयोजन होगा। बड़ों के लिए संचालकों ने सरप्राइज गिफ्ट तो बच्चों के लिए स्टडी टेबल, स्कूल बैग, वाटर बॉटल व टेडी बियर होगा।

नववर्ष पर स्टंट, हुड़दंग करने वालों का पहला दिन कटेगा जेल में
नए साल का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाइए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी, लेकिन अगर कहीं भी हुड़दंग करते हुए पाए गए तो जेल भेज दिया जाएगा। सुरहा ताल, वन बिहार, मंगला भवानी, कोरंटाडीह डाक बंगला, शहर के मॉल, प्रमुख बाजारों में महिला पुलिस तैनात रहेगी।

एसपी डॉक्टर ओमवीर सिंह ने सोमवार को सभी एडिशनल एसपी, सीओ, थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने नव वर्ष के दिन होने वाले वाले आयोजनों व पिकनिक स्पाॅट के बारे में जानकारी ली। एसपी ने निर्देश दिया कि जश्न मनाने पर कोई पाबंदी नहीं है। हरेक जगह पुलिस की सुरक्षा होगी, ताकि कहीं पर भी लोगों को परेशानी न होने पाए। पुलिस को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। 

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। पार्कों व पिकनिक स्पॉट पर सिविल ड्रेस में पुलिस वाले मौजूद होंगे। सार्वजनिक स्थान पर कार खड़ी कर शराब पीने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है। गांव-देहात में भी डीजे बजाने के दौरान मानक का पालन कराने के निर्देश दिया गया है।

Hotels housefull new year cakes and pastries great demand Mumbai artists rock in Ballia
बलिया में केक की दुकान से खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

नए साल में केक व पेस्ट्री की बढ़ी मांग, तैयारी में लगे कारोबारी
नए साल के लिए केक-पेस्ट्री की डिमांड बढ़ गई है। सामान्य दिनों के अपेक्षा 40 प्रतिशत मांग बढ़ गई है। बेकर्स को केक के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिल रहे हैं। बिना अंडे वाले केक की मांग अधिक है। कारोबारी तैयारी में लगे हैं।

बाजार में पाइन एप्पल, चॉकलेट, बटर स्कॉच और प्लम केक की मांग अधिक है। शहर के एलआईसी रोड पर मद्धेशिया बेकरी के मालिक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब हर उत्सव पर केक की मांग हो रही है। नए साल पर पेस्टी की अधिक डिमांड होती है। आर्डर पर दो घंटे में केक मनपसंद मांडल का तैयार कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed