{"_id":"62aa1b5eaa702a051a066729","slug":"hospital-named-after-nirbhaya-is-doctorless-ballia-news-vns659090920","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया के नाम का अस्पताल डाक्टर विहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया के नाम का अस्पताल डाक्टर विहीन
विज्ञापन
नरहीं। निर्भया के नाम पर बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेड़वला कला बदहाल हो गया है। अस्पताल में डाक्टर आते ही नहीं हैं। ऐसे में इसका फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
दिल्ली 16 दिसंबर 2012 में गैंगरेप की शिकार निर्भया की 29 दिसंबर को इलाज के दौरान सिंगापुर में मौत हो गई थी। 11 जनवरी 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्भया के गांव पहुंचे तो गांव वालों की मांग पर निर्भया के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की घोषणा की। अस्पताल बनकर तैयार हो गया लेकिन इसमें गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां डॉक्टर आते ही नहीं हैं। निर्भया के माता-पिता ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं आने पर वर्ष 2020 में एक पखवाड़े तक ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था। तब डॉक्टर के गांव में ही रहने की बात हुई थी लेकिन हुआ कुुछ नहीं। पूर्व अध्यापक लालजी सिंह ने बताया कि रविवार को आरोग्य मेला जरूर लगता है लेकिन कोई बीमार हो जाए तो उसे बलिया या बक्सर ले जाना पड़ता है। अस्पताल में कभी-कभार कर्मचारी जरूर आ जाते हैं लेकिन इलाज का बंदोबस्त नहीं हो पाया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेड़वला कलां में वर्तमान में किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। डॉक्टरों की कमी के कारण ऐसा हुआ हैं। जैसे ही चिकित्सक उपलब्ध होंगे तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ वेंकेटेश मऊआर, अधीक्षक सीएचसी, नरहीं