फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   hospital in ballia

ऐसे तो तीन दशक लग जाएंगे 100 बेड का अस्पताल बनने में

Mon, 22 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
hospital in ballia
बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा में निर्माणाधीन सौ बेड का अस्पताल। - फोटो : BALLIA
बलिया/बैरिया। सोनबरसा में 25.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निर्माण पैसा न मिलने से रुका हुआ है। पांच साल में कुल लागत का 16 फीसदी धन ही ठेकेदार को मिला। कुछ काम कराने के बाद अस्पताल का निर्माण रोक दिया गया। ऐसे में लगता है कि यदि इसी गति से अस्पताल का निर्माण होता रहे तो इसे पूरा होने में तीन दशक लग सकते हैं। बीते पांच साल में लागत के सापेक्ष अब तक केवल 4.50 करोड़ रुपये ही जारी हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बैरिया आगमन के दौरान सोनबरसा में 100 बेड अस्पताल निर्माण की घोषणा की। इसके लिए पहली किस्त 3.50 करोड़ रुपये भी जारी हुई। हालांकि इसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई और इस अस्पताल का निर्माण भाजपा के शासनकाल में शुरू हुआ। बीते पांच वर्ष में 25.15 करोड़ रुपये के सापेक्ष 4.5 करोड़ रुपये ही इस अस्पताल के निर्माण के लिए सरकार ने जारी किया है। इससे सहज ही इस अस्पताल की निर्माण गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

अब तक मिली धनराशि उपयोग हो चुकी
अस्पताल को तैयार करने का लक्ष्य दो साल निर्धारित था। लेकिन धनाभाव के कारण अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। पहली किस्त 3.5 करोड़, दूसरी क़िस्त 50 लाख और तीसरी क़िस्त 17 दिसंबर 2020 को 50 लाख रिलीज हुई है जो अब तक मिला नहीं है। इसके बावजूद ठेकेदार ने काम करवा दिया है और साढ़े चार करोड़ रुपये का उपभोग प्रमाणपत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 गांवों की पांच लाख आबादी को मिलती राहत
सोनबरसा में बन रहे 100 बेड का अस्पताल बनने से द्वाबा के 30 से अधिक गांवों की करीब पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा। गंभीर रोगियों को इलाज के लिए 45 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ता है या फिर बिहार के अस्पतालों में जाना पड़ता है।

सोनबरसा अस्पताल निर्माण के लिए अब तक मिली धनराशि से कार्य कराया जा चुका है। धन का डिमांड भी किया गया है, धन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। - गोविंद, अवर अभियंता, निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed