{"_id":"7f31d297f886483d81f8a391cb21db33","slug":"hosiery-factory-fire-the-ashes-of-the-millions-of-items-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होजरी के कारखाने में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होजरी के कारखाने में लगी आग, लाखों का सामान राख
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 11 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर मार्ग रोड स्थित एसपी होजरी की दूकान में मंगलवार की सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जिसमें लगभग 10 लाख के होजरी के कपड़े जलकर राख हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से अग्रिशमनकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला मंत्री अजय कुमार गुप्ता का बालेश्वर रोड स्थित आदित्य लॉज के बगल में एसपी होजरी के नाम से स्पोर्ट कारखाना है, जहां मंगलवार की शाम प्रतिदिन की भांति दूकान बंदकर कर्मचारी घर चले गए। इसी बीच भोर में करीब 3.45 बजे शार्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई।
जिससे धूं-धूं कर होजरी के कपड़े जलने लगे। इसी बीच किसी ने कारखाना स्वामी एवं अग्रिशमनदस्ता को आग लगने की सूचना मोबाइल से दी।
सूचना पर पहुंचे अग्रिशमनदस्ता एवं आसपास के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीडि़त की मानें तो लगभग 10 लाख के कपड़े जलकर राख हो गए।