फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hoolika will burn at 1587 places

1587 स्थानों पर जलेगी होलिका

Wed, 08 Mar 2017 10:57 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 08 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hoolika will burn at 1587 places
होलिका दहन
इस वर्ष जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 1587 स्थानों पर शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई जाएगी। जनपद में एक-दो स्थानों को छोड़ कोई भी होलिका दहन स्थल संवेदनशील या अति संवेदनशील नहीं है। शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस महकमा को आवश्यक दिशा-निर्देश एसपी ने दे दिया है।
विज्ञापन


होली में लोग एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। यह भाई चारा का त्योहार है, लेकिन कई बार हुड़दंग हो जाता है। हुड़दंग होली से निबटने के लिए जिला व पुलिस महकमा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। 1587 स्थानों पर होलिका शुभ मुहूर्त में जलाई जाएगी। ऐसे में अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से निबटने के लिए पुलिस महकमा को अलर्ट कर दिया गया है। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में 56, दुबहर थाने में 29, गड़वार में 125, सुखपुरा में 166, फेफना में 70, नरही में 58, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 112 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। वहीं हल्दी थाना अंतर्गत 66, दोकटी में 59, रेवती में 52, बांसडीह में 68, बांसडीहरोड में 91, सहतवार में 31, मनियर में 32, सिकंदरपुर में 98, खेजुरी में 56, पकड़ी में 56, रसड़ा 150, नगरा में 75, भीमपुरा में 103, उभांव में 97 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी।
विज्ञापन


एसपी राम प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थल नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर होलिका स्थल पर पुलिस मौजूद रहेगी। बेल्थरारोडः होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक उभाव थाना परिसर में आयोजित की गई। जिसमें त्योहार आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प जताया गया। उपजिलाधिकारी बाबूराम ने कहा कि मिल-जुलकर , हंसी-खुशी माहौल में पर्व मनाने से उसका उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। सीओ श्रीराम ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जेसी यादव, शराफत भाई, दुर्गा प्रसाद मधु ,प्रशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed