{"_id":"65db2f3aef736ae041081e09","slug":"home-guard-died-due-electric-shock-in-ballia-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: करंट से होमगार्ड की मौत, ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था शख्स; ट्रांसफार्मर के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: करंट से होमगार्ड की मौत, ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था शख्स; ट्रांसफार्मर के पास हुआ हादसा
Sun, 25 Feb 2024 05:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 05:51 PM IST
सार
Ballia News: बलिया के छेड़ी ग्राम निवासी होमगार्ड की मौत करंट लगने से हो गई। थाना जाने के लिए वह घर से निकला। इसी दौरान रास्ते में उसे लघुशंका लग गई। ट्रांसफार्मर के पास उतर रहे करंट से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन और मृत होमगार्ड की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी ग्राम निवासी एक होमगार्ड की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
होमगार्ड हरेराम वर्मा (48) सहतवार थाना में ड्यूटी जाने के लिए वर्दी पहन कर घर से निकला था। बताया जाता है कि बाइक पर बैठने के पूर्व घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर के समीप वे लघुशंका करने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गिर गया। कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। इसके बाद एंबुलेंस से होमगार्ड को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। यहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक उसी दिन अपनी पत्नी बिंदु देवी को उसके मायका छोड़ कर आया था। सूचना के बाद पत्नी रोती बिलखती दूसरी सुबह ससुराल छेड़ी पहुंची। घटना से गांव में शोक व्याप्त है। मृतक के दो पुत्र दीपक (7) व आदित्य (5) और एक पुत्री काजल (12) है।