फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heavy rain makes the weather pleasant, temperature drops

Ballia News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, पारा गिरा

Sun, 24 Aug 2025 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain makes the weather pleasant, temperature drops
बलिया। जिले में रविवार को अचानक हुई झमाझम बारिश से मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस दौरान मौसम विज्ञान केंद्र, मिड्ढा के अनुसार इस दौरान करीब 4.5 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। शाम को हुई बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 26 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को तापमान अधिकतम 30 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह से उमस और गर्मी से बेहाल लोग दोपहर बाद हुई तेज बारिश से राहत महसूस करते दिखे। शहर के स्टेशन रोड, टाउन हाल, गड़हा मोहल्ला, बेदुआ, महावीर घाट, काजीपुरा और टीडी कॉलेज रोड पर पानी भर गया। निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कीचड़ और कच्ची सड़कों पर फिसलन के कारण राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। धान की रोपाई में जुटे किसानों ने कहा कि समय से पानी मिलने से फसल को लाभ होगा और खेतों की नमी बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, मिड्ढा के अनुसार, अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed