{"_id":"77d8bbcc93cb4a2599ed7a4f78323c5e","slug":"heat-of-movement-reaching-on-the-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों तक पहुंची आंदोलन की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों तक पहुंची आंदोलन की आंच
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन के लिए डीआरडीए कर्मचारियों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है। बुधवार को आंदोलन की आंच ब्लाकों तक जा पहुंची। जिले के 17 ब्लाकों पर ताला लगाकर अन्य विभाग के कर्मचारियों ने समर्थन दिया।
विकास भवन पर उत्तर प्रदेश डीआरडीए इंप्लाईज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी विकास भवन और कृषि भवन में कामकाज नहीं हो सका। कर्मचारी नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी दी।
विकास भवन पर धरने को संबोधित करते हुए सर्वे संघ के कर्मचारी नेता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन लंबित हो जाए तो उसकी माली हालत स्वयं बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे में डीआरडीए के अधिकारी और कर्मचारियाें का वेतन सात माह से लंबित है। स्वाभाविक है कि वेतन के अभाव में उनके परिवार का भरण-पोषण तथा बच्चाें की शिक्षा प्रभावित हो जाएगी। बावजूद शासन-प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। मांग किया कि डीआरडीए कर्मचारियाें का सात माह से लंबित वेतन भुगतान किया जाय।
श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियाें का वेतन भुगतान नहीं हो जाता, धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने जनपद के विकास विभाग के समस्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि इनके समर्थन में 15 जनवरी को 10 बजे विकास भवन के प्रांगण में उपस्थित हों।
डीआरडीए कर्मचारियों के समर्थन में 17 विकास खंडों के मनरेगा कर्मी, सफाई कर्मी, कृषि और विकास भवन के कर्मचारी मौजूद रहे।
समर्थन में ग्राम विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष हर्षदेव, ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के अध्यक्ष राजाराम सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री हीरालाल चौरसिया, जिला सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, सिंचाई कार्मिक महासंघ के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेश सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंत्री विनोद पांडेय, राजकीय चालक महासंघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, विकास भवन कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरीशंकर राम, संगठन मंत्री लल्लन और विनय प्रकाश नारायण ने आवाज बुलंद की।
इस मौके पर रवीश श्रीवास्तव, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजकुमार गुप्ता, कमलेश कुमार, हरेराम, अनिल कुमार, योगेंद्र सिंह, श्याम बिहारी यादव, सीताराम सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजीत, राजेश पांडेय समेत कई कर्मचारी रहे। संचालन अविनाश उपाध्याय ने किया।