फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   HEALTH

बैरिया तहसील में नहीं है कोई महिला रोग विशेषज्ञ

Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
HEALTH
बैरिया। तहसील क्षेत्र स्थित सीएचसी सोनबरसा में एक भी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इसके चलते महिलाओं को इलाज के लिए 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने के चलते प्रसूताओं को त्वरित इलाज नहीं मिल पाता। इलाज के अभाव में कइयों की तो मौत भी हो जाती है। अस्पताल में अन्य रोग विशेषज्ञों का भी अभाव है। क्षेत्र के नागरिकों के अलावा तमाम जन प्रतिनिधियों ने इस बावत स्वास्थ्य विभाग से कई बार मांग की, लेकिन अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग व फिजिशियन सहित चिकित्सकों के कुल नौ पदों के सापेक्ष अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. विजय यादव, डॉ. अविनाश कुमार सहित कुल तीन फिजिशियन की ही तैनाती है। इनके अलावा संविदा पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. अनिता यादव सप्ताह में तीन दिन इस अस्पताल पर आती हैं। स्टाफ नर्स के तीन पदों के सापेक्ष एक स्टाफ नर्स विनीता शर्मा की ही तैनाती है। डिलिवरी कक्ष के लिए आया तक कि तैनाती नहीं की गई है। वार्ड ब्वाय के दो पद के सापेक्ष एक वार्ड ब्वाय है। एक साल पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने इस अस्पताल पर फुली एनेलाइजर मशीन लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था, लेकिन उसे आज तक नहीं लगाया गया। इसके चलते प्लेटलेट्स, ब्लड कैंसर, ब्लड इन्फेक्शन आदि की जांच यहां नहीं हो पाती है। अस्पताल में टाइफाइड बुखार की भी जांच नहीं हो पाती है। क्षेत्र के लोग टाइफाइड बुखार की जांच प्राइवेट अस्पताल में कराने के लिए मजबूर हैं अथवा उन्हें 40 किमी दूर बिहार के छपरा या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इस अस्पताल पर मैनुअल एक्सरे की व्यवस्था तो है लेकिन डिजिटल एक्सरे की नहीं है। अस्पताल पर रैबीज इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। शुभनथही निवासी भाजपा नेता फौजी अंगद सिंह ने महिला व शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए मांग पत्र सीएमओ के साथ ही मुख्यमंत्री को भेजा है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी है कि मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा के अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल पर कुल तीन फिजिशियन सहित एक संविदा आयुष चिकित्सक की तैनाती है। अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ सहित किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं है। टाइफाइड बुखार की जांच की व्यवस्था यहां नहीं है और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed