{"_id":"5980bb474f1c1b0d468b4713","slug":"happiness-at-lineman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की मौत पर हंगामा
ballia
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
संविदा लाइनमैन की मौत से आक्रोशित विभागीय कर्मचारियों के साथ वार्ता करते अधिशासी अभियंता हरिशंकर।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल से गिरकर संविदा लाइलमैन की मौत के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। नगर के सभी फीडरों के संविदा लाइनमैनों ने अस्पताल परिसर में आधा घंटे तक मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने संबंधित ठेकेदार से तत्कालिक आर्थिक मदद दिलाने के साथ बाद में भी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया तब मामला शांत हुआ।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बहेरी निवासी संविदा लाइनमैन संतोष प्रजापति सोमवार की शाम लाइन बनाते समय पोल से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद परिवार के लोग उसे घर लेकर चले गए। सुबह दोबारा स्थिति बिगड़ने के बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संविदा लाइनमैन की मौत की खबर जैसे विभागीय कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों को हुई। सभी अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर संविदाकर्मियों ने मुआवजे की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरु कर दिया। घटना की जानकारी विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड दो के अधिशासी अभियंता हरिशंकर को दे दी।
अधिशासी अभियंता के पहुंचने के बाद संविदा कर्मी और भड़क गए। उन्होंने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग अफसरों के समक्ष रखा। जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल अर्थिक मदद देने के लिए कहा। उसके बाद भी परिवार तथा विभाग के लोग नहीं मानें उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा तथा उसकी विधवा को विभाग में सरकारी नौकरी दी जाय। जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी उचित होगा। वह किया जाएगा।