फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Handed the memorandum to the executive officer and demanded action.

नगरवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, साफ सफाई दुरुस्त कराने की मांग

Sat, 15 Feb 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Handed the memorandum to the executive officer and demanded action.
शहर की समस्याओं का लेकर नपा के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते समाजसेवी रानू पाठक। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर में जगह जगह फैले कूड़ों के ढ़ेर व सुस्त पड़ी स्वच्छता अभियान के खिलाफ शुक्रवार को छात्रनेता सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रानू ने बताया कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में नपा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। नगर की अधिकांश नालियां कूड़ों की ढेर से पटी हुई हैं और सफाई नायक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। जापलिनगंज स्थित राजवैद्य भाखर एवं मां दुर्गा मंदिर के समीप एक विद्यालय संचालित होता हैं, जहां नपा डंपिंग प्वाइंट बना कूड़ों का ढेर फैलाए रखती है। जिससे छात्र छात्राएं व मुहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने मामले को संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नीतीश सिंह, पंकज पांडेय, मेराज आलम, अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मी पंडित, टिंकू चौबे, शक्ति पांडेय, संतोष वर्मा, धन्नू यादव, देवेश तिवारी, मनीष राय, आकाश जायसवाल, मोहित जायसवाल, अनुभव मिश्रा, प्रिंस पांडेय, कृष्णा वर्मा, दुर्गेश पांडेय, भृगु ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed