फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Haj pilgrims were flagged off

हज यात्रियों को माल्यार्पण कर किया गया रवाना

Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims were flagged off
रेलवे स्टेशन परिसर से हज यात्रियों को माल्यार्पण कर विदा करते जाकिर हुसैन। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले से हज की पवित्र यात्रा पर शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन से नौ हाजियों का काफिला लखनऊ के लिए लखनऊ छपरा एक्सप्रेस से रवाना हुआ। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर हाजियों के नजदीकी रिश्तेदार और इष्ट मित्रों भारी संख्या में घंटों पहले स्टेशन पहुंचकर हाजियों का इंतेजार करते रहे। पूरा रेलवे स्टेशन पर लोग नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के द्वारा जिले से 42 लोगों को हज की यात्रा के लिए अनुमति दी थी, जिसमें मात्र 36 लोगों ने हज यात्रा की औपचारिकताएं पूरी करने में सफल रहे। जिसमें नौ हाजी महिलाएं भी शामिल हैं।जिसमें मुहम्मद हसनैन,जमाल अनवर, शब्बीर शेख बदरूद्दीन लेखपाल अनवार उर्फ गुड्डू,एंड.नेसार अहमद आदि सपत्नीक शामिल रहे। इस दौरान एपीजे अब्दुल कलाम बाल शिक्षा सेवा समिति के संस्थापक जाकिर हुसैन ने गुलाब का फूल पहनाकर हज पर जाने वाले लोगों को मुबारकबाद दिया। इस अवसर पर उमरगंज के प्रधान इसरार अहमद, पूर्व प्रधान एजाज अहमद, मदरसा संघ के संरक्षक अकबर अहमद खां,वसीम राही, उरूज अहमद, फहिमुद्दीन खां, सुहेल अहमद, डॉ.मजहर एजाज आजमी, नसीम खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed